दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल: अल्मोड़ा के रवि टम्टा के ‘इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार’ के मुरीद हुए उद्योगपति हर्ष गोयनका, बोले- “भारत का अगला बड़ा आविष्कार छोटे शहर से”

​
अल्मोड़ा: आज हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा जिले के काफलीखान (जागेश्वर धाम के समीप) निवासी रवि टम्टा की। उन्होंने सीमित संसाधन से सफलता की नई कहानी लिखी है।बिना किसी औपचारिक इंजीनियरिंग डिग्री के, रवि ने अपनी जिज्ञासा और 13 वर्षों की कड़ी मेहनत के दम पर एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी इस उपलब्धि की सराहना देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी की है। उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर रवि टम्टा के प्रयास की सराहना करते हुए लिखा कि”रवि टम्टा अपनी जिज्ञासा और मजबूत इरादों के दम पर यह फ्लाइंग कार बनाने में जुटे हैं। भारत का अगला बड़ा आविष्कार किसी छोटे शहर से और बड़े सपने देखने वाले व्यक्ति की सोच से सामने आ सकता है। ऐसे इनोवेशन को बस आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।”

​अगस्त 2026 में भरी पहली सफल उड़ान

​रवि टम्टा की इस फ्लाइंग कार का नाम HAPIDA SKYNeX है। इस प्रोटोटाइप ने अगस्त 2026 में अपना पहला सफल परीक्षण पूरा किया, जिसके दौरान यह लगभग एक मिनट तक हवा में रही। जो देशभर में चर्चा का विषय बनी रहीं।