उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी खबर: सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती शुरू, देखें

​उत्तराखंड: उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है।

देखें वेबसाइट

विभाग ने सुपरवाइजर (समूह ‘ग’) के 31 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। निदेशालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, केवल विभाग में पहले से ही कार्यरत और निर्धारित अर्हता पूरी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही आवेदन कर सकती हैं। योग्य उम्मीदवार अपनी ‘डिजिटल पत्रावली’ को अद्यतन करने के लिए विभागीय वेबसाइट [https://wecdukschemes.in](https://wecdukschemes.in) पर जा सकती हैं। ऑनलाइन अपडेट करने की अवधि 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 25 नवंबर 2026 की शाम 05 बजे तक रहेगी।


​पदों का विवरण और वेतनमान

​विज्ञप्ति के अनुसार, सुपरवाइजर (समूह ‘ग’) के कुल 31 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए वेतनमान (पे लेवल 05) ₹29,200 – ₹92,300 निर्धारित किया गया है।
• ​अनारक्षित (General): 17 पद
• ​अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 07 पद
• ​अनुसूचित जाति (SC): 04 पद
• ​आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 03 पद
• ​अनुसूचित जनजाति (ST): 00 पद
• ​कुल पद: 31 पद
​विशेष नोट: क्षैतिज आरक्षण के तहत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों/आश्रितों के लिए विशेष रूप से 03 पद आरक्षित हैं (02 अनारक्षित श्रेणी और 01 ओबीसी श्रेणी में)।

​