हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) ने परीक्षा सत्र दिसंबर-2026 से संबंधित परीक्षाओं के लिए बैक परीक्षा और सुधार परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने की तिथियां जारी कर दी हैं।
तिथि जारी
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छात्र विभिन्न घटकों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
• आवेदन की तिथियां: 15 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक।
• किन परीक्षाओं के लिए है आवेदन: लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा, परियोजना कार्य, क्षेत्रीय कार्य (Field work), लघु शोध और सत्रीय कार्य (Assignment) के बैक परीक्षा फॉर्म।
• सुधार परीक्षा: सुधार परीक्षा फॉर्म केवल ‘लिखित परीक्षा’ के लिए ही मान्य होगा।
देखें वेबसाइट
विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि (05 नवंबर 2026) से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.uou.ac.in) के माध्यम से अपना आवेदन करना सुनिश्चित करें।