नैनीताल: 13 महीने बाद खुलेगी नैनीताल की लोअर माल रोड, 3.48 करोड़ से हुआ सुदृढ़ीकरण कार्य, लोगों को मिलेगी राहत

​नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल के निवासियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी राहत है। लगभग 13.5 महीने (एक वर्ष से अधिक) के लंबे इंतजार के बाद शहर की प्रसिद्ध लोअर माल रोड आज सोमवार, 2 नवंबर से वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दी जाएगी।

लोगों को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम ने बताया कि सोमवार शाम क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर मार्ग पर विधिवत यातायात की शुरुआत होगी।उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2025 को भीषण भूस्खलन के कारण लोअर माल रोड का लगभग 40 मीटर हिस्सा झील की ओर धंस कर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस पर सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया था। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 22 सितंबर 2025 से इसके उपचार और सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया था, जिसे बीते 15 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस पूरे मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में करीब 3.48 करोड़ रुपये की लागत आई है।
​