उत्तराखंड: उत्तराखंड दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, भव्य अलंकरण समारोह में उत्तराखंड पुलिस को सौंपा ‘प्रेसिडेंट्स कलर’, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड

​उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस ने अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

किया अलंकृत

इसी क्रम में आज शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘राष्ट्रपति निशान’ (प्रेसिडेंट्स कलर) से अलंकृत किया। जानकारी के अनुसार इसके साथ ही उत्तराखंड यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बन गया है। समारोह की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस परेड का भव्य निरीक्षण किया। इस ऐतिहासिक परेड का नेतृत्व एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने परेड कमांडर के रूप में किया।

​
​निशान ध्वज अधिकारी को सौंपा ध्वज

समारोह के मुख्य अतिथि अमित शाह ने औपचारिक रूप से निशान ध्वज अधिकारी को ‘राष्ट्रपति निशान’ सौंपा। 25 वर्षों के सफल सफर और उत्कृष्ट सेवाओं के उपलक्ष्य में मिला यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस बल के लिए गर्व का प्रतीक है।
​