उत्तराखंड: UKSSSC अपडेट: सहायक बोरिंग टैक्नीशियन, कैमरामैन और अन्य 5 पदों के लिए अभिलेख सन्निरीक्षा कार्यक्रम जारी, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी विज्ञप्ति (पत्रांक: परीक्षा/357/2026-27, दिनांक 09 नवम्बर, 2026) के अनुसार विभिन्न पदों की अभिलेख सन्निरीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

अभिलेख सन्निरीक्षा का कार्यक्रम

  • सहायक बोरिंग टैक्नीशियन (क्रम संख्या 1 से 24): 17 नवम्बर, 2026 (मंगलवार)
  • ​सहायक बोरिंग टैक्नीशियन (क्रम संख्या 25 से 39): 17 नवम्बर, 2026 (मंगलवार)
  • ​साहसिक खेल अधिकारी (क्रम संख्या 1 से 2): 18 नवम्बर, 2026 (बुधवार)
  • ​कैमरामैन (क्रम संख्या 1 से 2): 18 नवम्बर, 2026 (बुधवार)
  • ​प्राविधिक सहायक – इतिहास (क्रम संख्या 1 से 2): 18 नवम्बर, 2026 (बुधवार)
  • ​कम्प्यूटर प्रोग्रामर (क्रम संख्या 1 से 2): 18 नवम्बर, 2026 (बुधवार)

देखें यह जानकारी

निर्धारित तिथि को प्रातः 9:30 बजे आयोग कार्यालय (निकट-महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, थानों रोड, रायपुर, देहरादून) में उपस्थित होना अनिवार्य है। अभिलेख सन्निरीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति/वैरीफिकेशन की जाएगी, जो कि अनिवार्य है। विज्ञप्ति के साथ संलग्न पदवार चैक-लिस्ट (चैक लिस्ट 01 से 05) तथा औपबन्धिक प्रवेश पत्र के प्रारूप को भरकर अपने सभी संलग्रकों के साथ क्रमानुसार तैयार कर लेकर पहुँचना है। आयोग परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः निषिद्ध है। निर्धारित तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा और अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।