उत्तराखंड: दीपावली पर हुई भीषण आतिशबाजी से उत्तराखंड की हवा में घुला जहर, देहरादून में AQI 1100 के पार, टूटे सारे रिकॉर्ड

उत्तराखंड: दीपावली की रात हुई झमाझम आतिशबाजी के बाद उत्तराखंड के विभिन्न शहरों, खासकर राजधानी देहरादून की आवोहवा बेहद खराब और चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई।

प्रदूषण बढ़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में प्रदूषण ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। दून विश्वविद्यालय में स्थापित रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के आंकड़ों के मुताबिक, आठ नवंबर की रात करीब तीन बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1100 का आंकड़ा छू गया। राज्य गठन के बाद से अब तक का यह सबसे अधिक AQI स्तर दर्ज किया गया है। दीवाली की रात करीब 8 बजे से ही शहर में प्रदूषण का स्तर तेजी से चढ़ने लगा था।
• ​चरम स्तर: रात 3 बजे AQI 1100 तक पहुंचा और लगातार करीब चार घंटे तक AQI 400 के पार (सीवियर श्रेणी) बना रहा।
• ​24 घंटे का औसत: शहर का 24 घंटे का औसतन AQI 359 दर्ज किया गया।
• ​विभिन्न केंद्रों का हाल: क्लॉक टावर निगरानी केंद्र पर औसत AQI 271 और नेहरू कॉलोनी में 237 रिकॉर्ड हुआ।
• ​पार्टिकुलेट मैटर: पहली बार दून में हवा में जहरीले कणों का स्तर डराने वाला रहा। PM-10 का स्तर 1000 तक और PM-2.5 का स्तर 850 तक पहुंच गया।


​राज्य के अन्य शहरों में प्रदूषण का हाल

• ​काशीपुर: 246 AQI
• ​रुद्रपुर: 232 AQI
• ​हल्द्वानी: 189 AQI
• ​हरिद्वार: 168 AQI
• ​ऋषिकेश: 128 AQI
• ​नैनीताल: 117 AQI
​