आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 11 नवंबर 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे और सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होगा। आज का दिन आपके लिए तरक्की और लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। ससुराल पक्ष के किसी खास व्यक्ति का घर आगमन हो सकता है। इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर का माहौल भी सामान्य रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में अचानक कोई खुशखबरी मिलने या मनपसंद सरप्राइज मिलने के योग हैं। आज आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपनों के साथ आनंद के पल बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, किसी जरूरी मामले में निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर उठाया गया कदम ही आपके हित में रहेगा। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का मौका मिल सकता है। इससे मन को सुकून मिलेगा‌। आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और समझदारी आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए कई मामलों में राहत लेकर आ सकता है। आपकी रचनात्मक क्षमता और प्रतिभा में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलने से उत्साह बढ़ेगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले परिस्थितियों का सही आकलन जरूर करें। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग आपकी किसी बड़ी समस्या को हल करने में मददगार साबित हो सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। राजनीति, प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आपके अनुभव और सूझबूझ से कई महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और अपनों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों की मदद से आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई के साथ किसी नए कौशल को सीखने में भी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज कारोबार से जुड़े मामलों में कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है। इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। कामकाज की व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने या मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अविवाहित लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं, कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। आज आपकी आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। पहले जिन कार्यों को पूरा करने में बाधाएं आ रही थीं, उनमें अब सफलता मिलने की उम्मीद है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और रिश्तों में फिर से प्रेम व मधुरता बढ़ेगी।
मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज परिवार का सहयोग और बड़ों का आशीर्वाद आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है। माता-पिता के साथ से लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर भाई-बहनों की सलाह आपके काम आ सकती है। अपनी बड़ी इच्छा पूरी होने से मन में खुशी और संतोष रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि, यात्रा के मामले में सावधानी बरतें। जरूरी न हो तो यात्रा को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज आर्थिक लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। इसलिए अपनी तैयारी में कमी न आने दें। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ने के योग हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।
परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के सामने कोई अच्छा अवसर आ सकता है। आज आपकी सूझबूझ और कार्यक्षमता से कई महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने के संकेत हैं। वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को इस दिशा में अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में लंबे समय से अटकी कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। इससे आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। हालांकि, किसी भी समझौते या निवेश से पहले उसकी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। आज आपका मन शांत और प्रसन्न रह सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक सुकून का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। हालांकि, परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।