उत्तराखंड: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी: 21-22 नवंबर को इस जिले में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, बनेगी जीत की रणनीति

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को‌ लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है।

आयोजित होगी बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कड़ी में पार्टी की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आगामी 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनावी रोडमैप और सांगठनिक कार्यक्रमों पर मंथन होगा। इस संबंध में
​भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बैठक का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रमुख रणनीतिक चर्चाएं होंगी।
• ​21 नवंबर (पहला दिन): सुबह ‘प्रदेश संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति’ की बैठक होगी, जिसमें अब तक संपन्न और वर्तमान में चल रहे सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। शाम के समय प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी।
• ​22 नवंबर (दूसरा दिन): विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना और 2027 के चुनावी समर की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

​होंगे शामिल

​हरिद्वार में होने वाली इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।
​