नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में सुहावना बदलाव दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, राज्य में अब धीरे-धीरे शीतकालीन गतिविधियों की शुरुआत हो रही है, खासतौर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मैदानी जनपदों जैसे देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय मौसम शांत और साफ बना हुआ है, जहां आज किसी बड़े बदलाव या बादलों की मौजूदगी के संकेत नहीं हैं। हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 13 और 14 नवंबर को पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर थोड़ा और बढ़ेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के साथ-साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 15, 16 और 17 नवंबर के दौरान राज्य के सभी जनपदों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश या बर्फबारी का कोई नया दौर नहीं दिखेगा, जिससे दिन में धूप खिली रहेगी और सुबह-शाम ठंड बरकरार रहेगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।