यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में डिप्टी कलेक्टरों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जिसमें शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख फेरबदल
• राजकुमार पांडेय (डिप्टी कलेक्टर, चमोली) को देहरादून भेजा गया है।
• बृजेश कुमार तिवारी (उत्तरकाशी) को टिहरी और अमय प्रताप सिंह (ऊधमसिंह नगर) को देहरादून का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
• शिप्रा जोशी (उप नगर आयुक्त, रुद्रपुर नगर निगम) को नैनीताल की डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• अर्पणा ढौंडियाल (डिप्टी कलेक्टर, देहरादून) को डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक बनाया गया है, जबकि डोईवाला चीनी मिल के पूर्व अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह को टिहरी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
• तुषार सैनी (ऊधमसिंह नगर) को नैनीताल भेजा गया है।
• मनोज बिष्ट (पौड़ी) को प्रशासन एवं मॉनिटरिंग निदेशक (पंतनगर) तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य जिलों में तैनात किए गए अधिकारी
• देवानंद (उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल)
• गौरव पांडेय (ऊधमसिंह नगर से नैनीताल)
• कुमकुम जोशी (देहरादून से हरिद्वार)
• रेखा कोहली (नैनीताल से ऊधमसिंह नगर)
• मुकेश चंद्र सनोला (उत्तरकाशी से देहरादून)
• अमृता शर्मा (ऊधमसिंह नगर से नैनीताल)
• नवाबिज खान (नैनीताल से अल्मोड़ा)
• शालिनी मोर्य (पौड़ी से हरिद्वार)
• चंद्रशेखर (चमोली से उत्तरकाशी)
• मंजू राजपूत (टिहरी से हरिद्वार)
• अबरार अहमद (चमोली से उत्तरकाशी)
• सुनील कुमार (अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग)
• नीतू डागर (चम्पावत से हरिद्वार)
• संजय कुमार (अल्मोड़ा से ऊधमसिंह नगर)
• रेखा (पौड़ी से ऊधमसिंह नगर)
• कृष्णा त्रिपाठी (रुद्रप्रयाग से चमोली)