अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय में दिसंबर में होंगी बीए, बीएससी और बीकॉम पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं, समय-सारिणी जारी

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। परीक्षा के संबंध में यह खबर है।

वेबसाइट में देखें परीक्षा कार्यक्रम

इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी दी है। जिसमें बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम के पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। प्रो. शाह के अनुसार, इन सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक संचालित की जाएंगी। नियंत्रक ने बताया कि परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारिणी (डेटशीट) विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।