नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी जिलों में बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बने हैं। भले ही मैदान में मौसम शुष्क है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड अब साफ महसूस होने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बारिश वाले जिले हैं, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में 3,200 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। बर्फबारी होते ही पहाड़ों का पारा और नीचे लुढ़क जाएगा। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा के निचले हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इन जिलों में भारी बारिश को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।