अल्मोड़ा: व्यापारिक मेले में प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सीएम से की माफी की मांग

​अल्मोड़ा: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने बीते 14 नवंबर को आयोजित हुए एक व्यापारिक मेले के दौरान संवैधानिक प्रोटोकॉल के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है।

संवैधानिक प्रोटोकॉल के उल्लंघन का गंभीर आरोप

अल्मोड़ा में जारी एक बयान में गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक हरीश धामी कर रहे थे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने संसदीय परंपराओं और प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी औपचारिक कार्यक्रम या बैठक में मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद अध्यक्ष का भाषण होने पर ही कार्यवाही समाप्त मानी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने इस स्थापित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।
​

कहीं यह बात

गोविन्द सिंह कुंजवाल के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जिस तरह से स्थानीय विधायक हरीश धामी को नजरअंदाज किया गया और उनका कथित रूप से अपमान हुआ, उससे उनकी नाराजगी पूरी तरह स्वाभाविक है। उन्होंने विधायक का बचाव करते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में हरीश धामी की कोई गलती नहीं है। अंत में, गोविंद सिंह कुंजवाल ने इसे मुख्यमंत्री की ओर से हुई एक बड़ी संवैधानिक भूल करार देते हुए मांग की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस प्रकरण के लिए पूरे प्रदेशवासियों से माफी मांगें।
​