देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह की पहली आधिकारिक भारत यात्रा के बीच दोनों देशों के सैन्य संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।
20वें संस्करण के जल्द शुरू होने की आधिकारिक घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना ने भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण’ के 20वें संस्करण के जल्द शुरू होने की आधिकारिक घोषणा की है। बटालियन स्तर पर आयोजित होने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, ऑपरेशनल क्षमता और संयुक्त कार्रवाई की दक्षता को बढ़ाना है। भारतीय सेना ने इस अभ्यास को ‘दो देश, एक मिशन’ के संदेश के साथ पेश किया है, जो दोनों पड़ोसी देशों के साझा सुरक्षा हितों और गहरी सैन्य साझेदारी को दर्शाता है। गौरतलब है कि ‘सूर्यकिरण’ अभ्यास भारत और नेपाल में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। इसका पिछला यानी 19वां संस्करण दिसंबर 2025 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में संपन्न हुआ था। अब इसके 20वें संस्करण की घोषणा ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुई है, जब नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह 22 और 23 नवंबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं।
इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक एक साथ निम्नलिखित क्षेत्रों में कड़ा प्रशिक्षण लेंगे। जिसमें –
• जंगल युद्ध के दांव-पेच
• आतंकवाद विरोधी अभियान
• आपदा राहत एवं बचाव कार्य
• एक-दूसरे की युद्ध रणनीति और ऑपरेशनल अनुभव साझा करना