अल्मोड़ा: पुलिस परिवार ने निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी को दी भावभीनी विदाई, चम्पावत हुआ स्थानान्तरण

​रानीखेत (अल्मोड़ा): जनपद अल्मोड़ा से जनपद चम्पावत स्थानान्तरण होने पर सोमवार को कोतवाली रानीखेत में निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

दी शुभकामनाएं

इस मौके पर सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के नेतृत्व में पुलिस परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान सीओ भावना कैंथोला ने निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जोशी ने एसओजी और कोतवाली में अपनी तैनाती के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीओ ने उन्हें नवीन तैनाती स्थल पर आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
​

रहें उपस्थित

विदाई समारोह में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, चौकी प्रभारी मजखाली विनोद फर्त्याल, महिला उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी, महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की सहित कोतवाली के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।