आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 28 नवंबर 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोल सकती है। आर्थिक मामलों में आप बचत करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपके काम आसान बनाएगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज घर-परिवार में खुशियों और उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों या भरोसेमंद लोगों की सलाह जरूर लें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी होगा। अचानक कहीं से धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आप मकान या जमीन खरीदने की दिशा में योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आप नई व्यावसायिक योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा‌। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में शुभ कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के सामने कोई अच्छा अवसर आ सकता है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक सौदे से अच्छा लाभ मिल सकता है। घर के कामों में जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है और रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का अवसर मिल सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जिनका लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप नई योजनाओं पर काम करेंगे। परिवार में लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। इससे सदस्यों के बीच आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के संकेत हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज आपकी मेहनत और कार्यकुशलता आपको एक अलग आज का दिन सुखद और उत्साह से भरा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें आप कुशलता से पूरा करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। किसी सहयोगी की मदद से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। 

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में लाभदायक रह सकता है। किसी भी तरह के लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें और जरूरी बातों को स्पष्ट रखें। संतान को करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लंबे समय से अपना स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे जातकों की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और आप टीम को बेहतर ढंग से संभालेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज का दिन तरक्की और नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी सकारात्मक सोच और कार्य करने का तरीका आपको दूसरों से आगे रखेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और मन की बातें साझा करने का अवसर मिलेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी से जुड़े किसी शुभ समाचार का इंतजार कर रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है. जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और उन्हें अपने काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। मीडिया और जनसंचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। लेखन से जुड़े जातक यदि किसी पुस्तक या रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नवविवाहित दंपति कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। आज का दिन सुखद और उत्साहजनक रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं, हालांकि बेहतर परिणाम के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इससे किसी महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।