अल्मोड़ा: पुलिस का जागरूकता अभियान, बाइक में डबल हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 28.11.2026 को सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी देघाट के नेतृत्व में उ0नि0 गंगा राम सिंह गोला द्वारा मय पुलिस टीम राजकीय इंटर कॉलेज गुमटी एवं डिग्री कॉलेज स्याल्दे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, महिला एवं बाल अपराधों, नवीन आपराधिक कानूनों, यातायात नियमों एवं डबल हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए तथा ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर मॉक ड्रिल आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले बचाव एवं सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न आपदा उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई।