उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया, मुकदमा दर्ज

देहरादून: आइएसबीटी क्षेत्र की एक युवती ने मेरठ के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदारों पर धमकाने और मासिक उत्पीडऩ का आरोप

जानकारी के मुताबिक युवती ने मेरठ जिले के धंजू गांव निवासी अभिनव खरे पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक उसकी कुछ समय पूर्व अभिनव से जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने जल्द ही शादी करने का वादा करते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो वह गायब हो गया। युवती का आरोप है कि युवक के रिश्तेदारों ने उसे कहा कि चाहे वह पुलिस के पास चली जाए, वह युवक को बचा लेंगे।युवती ने युवक और उसके रिश्तेदारों पर धमकाने और मासिक उत्पीडऩ का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।