★ जनजातीय गौरव दिवस
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात को रिंग रोड लाडपुर में आयोजित राज्य के लोक पर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) कार्यक्रम में शामिल हुए।
◆ प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 1 लाख 47 हजार से अधिक लाभार्थियों को Rs 700 करोड से अधिक की पहली किस्त जारी की
◆राष्ट्रपति ने CBI और ED के निदेशकों के कार्यकाल को 5 साल तक बढ़ाने के अध्यादेशों को मंजूरी दी।
◆ साइकिलिंग रैली में भाग लेने के लिए भारतीय सेना का एक साइकिलिंग दल बांग्लादेश के बेनापोल पहुंचा।
◆बुल्गारिया में राजनीतिक गतिरोध दूर करने के लिए आठ महीने में तीसरी बार संसदीय चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं।
◆ केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वाराणसी में ओलम्पिक और पैराओलम्पिक खेल विजेताओं को सम्मानित किया।
◆ हरदीप सिंह पुरी आबुधाबी अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम प्रदर्शनी और सम्मेलन में आधिकारिक, व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
◆ 52वें भारत-अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ हुआ।
◆भारत और बंगलादेश की सीमा पर 5 नये एकीकृत चेक पोस्ट बनाए जाएंगे।
◆ साल 2021 में डायबिटीज की वजह से दुनिया में 67 लाख मौतें हुईं – यानि हर 5 सेकंड में 1 व्यक्ति की मौत. डायबिटीज को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 14 नवंबर को ‘वर्ल्ड डायबिटीज डे’ मनाया गया।
◆ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक दिन पहले अनावृत की गई महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया, मूर्ति का गला काटने की कोशिश की गई। देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस घटना की निंदा की है।
◆ योगी आदित्यनाथ बोले, ‘चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर को हराया, पर महान सिकंदर को कहा गया’।
◆ इनकम टैक्स रिटर्न के ऑनलाइन दाख़िल करने से जुड़ी सभी समस्याएं ख़त्म: आयकर विभाग।