नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में इंस्ट्रक्टर, टेक्नीशियन, लाइनमैन और टेक्निकल असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है।
इन पदों पर होगी भर्ती-
जिसमें यूकेएसएसएससी ग्रुप सी कैटेगरी भर्ती के तहत कुल 157 वैकेंसी है। इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर आवेदन कर सकते हैं।
यह है आवेदन की अंतिम तिथि-
जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।