देहरादून में नशा सामग्री की तस्करी कर रही दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान भी दोनों बहनें बरामद नशा सामग्री की डिलीवरी देने जा रही थीं।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक पुलिस ब्राह्मणवाला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पटेलनगर थाना पुलिस ने स्कूटर से आ रही दो संदिग्ध युवतियों की रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 320 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 150 ग्राम चरस बरामद हुई। युवतियों की पहचान स्वाति राणा (24), प्रीति राणा (22) पुत्री राजेंद्र सिंह राणा मूल निवासी जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई। दोनों युवतियां सगी बहनें हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।