पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर को ISIS के नाम से मिली तीसरी धमकी


पूर्व क्रिकेटर औरभाजपा सांसद गौतम गंभीर को आईएसआईएस-कश्मीर के ई-मेल आईडी से एक बार फिर तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। कहा जा रहा है कि शनिवार-रविवार की रात को गौतम गंभीर को ऐसा धमकी भरा ईमेल भेजा गया है।

लिखी है यह बात-

जिसमें इस भेजे गए ई-मेल में लिखा है, ”आपकी दिल्ली पुलिस और आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) की अधिकारी श्वेता (पुलिस उपायुक्त) कुछ नहीं उखाड़ सकतीं। हमारे जासूस पुलिस में भी हैं। आपके बारे में पूरी जानकारी मिल रही है।”