अल्मोड़ा: शाखा डाकघर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेगी आधार कार्ड बनाने की सुविधा, जाने


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर आधार कार्ड से जुड़ी हुई है। अब लोगों को सभी डाकघरों में सेवाएं मिलने से राहत मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत-

अब शाखा डाकघर के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधार मोबाइल अपडेट और बच्चों के आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिल सकेगी। इससे पहले सिर्फ प्रधान और उप डाकघरों में ही सेवाएं मिलती थी। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधार कार्ड की सुविधा मिलेगी। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।