अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति की फेसबुक आईडी हुई हेक

पहाड़ों में भी साइबर ठगी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है । अब मामला सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा  से आया है । जहाँ ठगों ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के   कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी की फेसबुक आईडी हेक कर क्लोन बना डाला और उसके जरिये लोगों से धनराशि की मांग की जा रही है। ठगों ने लोगों को एक नंबर देकर उस पर फोन और गूगल पे से धन डालने की रिक्वेस्ट की है।

सावधान रहें और धनराशि संबंधित नंबर पर न डालें- कुलपति

जब कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी को इस बात की खबर मिली तो उन्होंने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की है। और उन्होंने सभी लोगों से कहा कि इस फेक फेसबुक आईडी से उनका कोई संबंध नहीं है। इसलिए सावधान रहें और धनराशि संबंधित नंबर पर न डालें।