अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष नियुक्त हुए विपुल कार्की

विपुल कार्की को युवा कांग्रेस अल्मोड़ा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी आज युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने उन्हें सौंपी है। जिस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। वही विपुल कार्की ने भी आभार व्यक्त किया।

युवा कांग्रेस अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं-

इस अवसर पर विपुल कार्की के युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष बनने पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, कांग्रेस प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, ललित सतवाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,गीता मेहरा, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला जोशी, हाजी नूर अकरम खान, सभाषद सचिन आर्या सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।