सुबह की ताज़ा खबरें (18 जनवरी)

◆प्रधानमंत्री आज वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

◆केंद्र को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन से 25 सौ करोड़ और एनएमडीसी से 6 सौ करोड़ रुपये का लाभांश मिला।

◆आईएनएस विक्रांत तीसरे समुद्री परीक्षण के बाद कोच्चि बंदरगाह वापस आ गया।

◆विदेशमंत्री एस जयशंकर ने स्वीडन की विदेशमंत्री एन लिंडे से बातचीत की।

‘◆साइबर सुरक्षित भारत’ के अंतर्गत 22 जनवरी तक डीप डाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम।

◆ गायिका लता मंगेशकर अभी भी ICU वार्ड में हैं। हम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। वृद्धावस्था के कारण उन्हें ठीक होने में समय लगेगा: मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज करने वाले डॉ प्रतीत समदानी।

◆ काफी मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं इसलिए उत्तराखंड की पहली सूची जारी करने में समय लग रहा है। 2-4 सीटों को छोड़कर सारी सीटों पर सहमति बन गई है… राजनीति में कुछ निर्णय गलत हो जाते हैं इसलिए मैंने हरक सिंह को लोकतंत्र और जनता से माफी मांगने के लिए कहा था: कांग्रेस नेता हरीश रावत।

◆ तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रमुख मांगों में से एक को लागू करने के लिए एक समयसीमा की घोषणा की है, उसने कहा है कि उम्मीद है कि मार्च के बाद देशभर में लड़कियों के स्कूल खुल जाएंगे।

◆ भारत में मार्च, 2020 से 30 नवंबर, 2021 तक महामारी के दौरान अरबपतियों की संपत्ति 23.14 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 53.16 लाख करोड़ रुपये हो गई।

◆ भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि अगर उन्हें मौक़ा मिलता है तो वो भारतीय टीम की कप्तानी संभालने को तैयार हैं।