द्वाराहाट: पुलिस ने एक व्यक्ति के विरूद्ध गुंडा तो 32 के विरूद्ध 107/116 Crpc के अन्तर्गत की कार्यवाही, तथा ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं व्यवधान रहित सम्पन्न कराने हेतु अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत आभ्यासिक अपराधियों पर सतर्क दृष्टि एवं निरोधात्मक कार्यवाही के निर्देश पर थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा ¾ गुण्डा अधिनियम एवं 32 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 Crpc के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

      इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष द्वाराहाट द्वारा थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उनके कर्तव्य से अवगत कराते हुए घटित समस्त छोटी बड़ी घटनाओं/गाँव में घूमने वाले संदिग्धों/बाहरी मजदूरों एवं अपराधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूचना थाने में देने के निर्देश दिये गये। आगामी विधानसभा चुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु तैयारी की हालत में रहने एवं जोश/उत्साह से चुनाव ड्यूटी किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।