रानीखेत: उड़नदस्ता व एसओजी की संयुक्त टीम ने बरामद की अंग्रेजी शराब की 170 पेटियां


विधानसभा चुनावों में सामान्य निर्वाचन के मकसद से गठित उड़नदस्ता टीम व एसओजी संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी में आचार संहिता के दौरान तहसील के देवलीखेत में अवैध शराब बरामद किया है।

बरामद हुई शराब की पेटियां-

इस दौरान टीम को देवलीखेत में एक बंद मकान के अंदर अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। मकान के अंदर मैकडॉवल्स रम बोतल की 88 पेटी, अद्धे की 21 पेटी, पव्वे की 51 पेटी के अलावा उत्तराखंड नंबर-1 व्हिस्की के 480 खुले पव्वे सहित कुल 170 पेटी शराब अवैध रूप से स्टॉक की गई थी। बरामद शराब की बाजार कीमत लगभगत 10.60 लाख आंकी गई है। टीम ने अवैध शराब को जब्त कर रानीखेत कोतवाली के सुपुर्द किया है।

अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाइ शुरू-

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि जिस बंद मकान के अंदर अवैध शराब बरामद हुई है, वो देवलीखेत निवासी मोहन सिंह पुत्र स्व. कुंदन सिंह का है। उन्होंने बताया कि मामले में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाइ शुरू कर दी है।