अल्मोड़ा : 36 घंटे से लापता व्यक्ति का शव गधेरे में मिला।

पहाड़ी से गिरने तथा अत्यधिक ठंड से मौत की आशंका।

अल्मोड़ा विकासखंड के कांचुला गांव की घटना :

कांचुला गांव से लापता व्यक्ति का शव बुधवार शाम ब्लॉक मुख्यालय धौलछीना से सटे कलोन गांव के गधेरे में मिला।

पहाड़ी से पैर फिसल कर गिरने से मौत की आशंका:

जानकारी के अनुसार कांचुला निवासी तेज सिंह 65 वर्ष मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे घर का सामान लेने धौलछीना बाज़ार को निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। रात्रि में ही काफी ढूंढ खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह से ही ग्रामीण खोजबीन में जुटे रहे, शाम करीब 4:00 बजे कलोन के गधेरे में तेज सिंह का मृत शरीर बरामद हुआ। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पहाड़ी से पैर फिसल कर तेज सिंह खाई में जा गिरा तथा अत्यधिक ठंड के कारण रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। ठंड के कारण शव पूरी तरह से अकड़ गया था। ग्रामीणों ने शव को खाई से बाहर निकाल कर परिजनों को सूचित किया। मृतक तेज सिंह के 2 पुत्र हैं, जो दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। घर में दो बहुएं तथा चार नाती पोते हैं।