अल्मोड़ा: आकाशवाणी केंद्र में अब लोग व्हाट्सएप के माध्यम से भेज रहे हैं अपनी फरमाइश

आज के समय में भी आकाशवाणी का काफी महत्व है। पहले समय में तो लोग टीवी और फोन न सुनकर आकाशवाणी ही सुनते थे।

व्हाट्सएप के माध्यम से भेज रहे हैं फरमाइश-

वही अब फिर से लोगों में आकाशवाणी के प्रति दिलचस्पी बढ़ने लगी है। यहां हम अल्मोड़ा आकाशवाणी की बात कर रहे हैं। अल्मोड़ा के आकाशवाणी केंद्र में अब लोग अपनी फरमाइश व्हाट्सएप के माध्यम से भेज रहे हैं। अल्मोड़ा के आकाशवाणी केंद्र पर हर रोज गानों की 300 से ज्यादा फरमाइश आ रही हैं।