नैनीताल: निर्माण के चलते अयारपाटा मार्ग में आई दरारें, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल : नगर के अयारपाटा क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य की  ओर ले चलते हैं यहां डीएसबी परिसर से डीआईजी आवास को जाने वाले पैदल मार्ग में कई जगह पड़ी दरारें आ गई है। सभासद मनोज जगाती ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद की है।

प्राधिकरण ने निर्माण कार्य को बंद करवाने के साथ ही निर्माण करता को नोटिस जारी किया

बता दें कि नगर के अयारपाटा में स्थित प्रतिष्ठित होटल के समीप एक बड़ा निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय सभासद ने इसके खिलाफ जिला प्रशासन  प्राधिकरण में शिकायत की तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित प्रसारित भी किया। हरकत में आई प्राधिकरण ने निर्माण कार्य को बंद करवाने के साथ ही निर्माण करता को नोटिस जारी किया। लेकिन उक्त निर्माण के बाद यहां इसके ठीक उपर स्थित दशकों पुराने पैदल सीसी मार्ग में कई स्थानों पर आ गई है।

दरारों छिपाने के लिए इसे कहीं सीमेंट तो कई मिट्टी से ढका जा रहा है

सभासद का आरोप है कि दरारों छिपाने के लिए इसे कहीं सीमेंट तो कई मिट्टी से ढका जा रहा है। लेकिन यह निर्माण क्षेत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य पर स्थाई रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र वासियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।