उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी का थीम सॉन्ग लॉन्च, जाने

उत्तराखंड में जल्द विधानसभा के चुनाव होने वाले है। वही कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने 30 जनवरी यानि बीते रविवार को अपना उत्तराखंड में थीम सॉन्ग लॉन्च किया।

“किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा ” लांच-

भाजपा का थीम साॅन्ग “किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा ” लांच हुआ है, जिसे प्रहलाद जोशी ने लांच किया। इस थीम साॅन्ग को प्रधानमंत्री और केदारनाथ को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने रविवार को इसकी जानकारी दी थी।