अल्मोड़ा: माल गांव की 8 वर्षीय अनामिका ने कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को दिया अपना अनोखा सहयोग, कहा आपका जीतना है जरूरी

आज माल गांव में कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी उस समय भावुक हो गये जब एक आठ साल की छोटी सी बच्ची अपना गुल्लख उनके पास लेकर आयी और बोली ये मैंने गुल्लख में कुछ रूपये इकठ्ठे किये हैं इन्हें आप रख लीजिए।आपका चुनाव जीतना जरूरी है।जब बच्ची ने अपना गुल्लख तोड़ा तो उसमें 436 रूपये निकले।ऐसे में कुछ पल के लिए कांंग्रेस के विधायक प्रत्याशी मनोज तिवारी भावुक भी हो गये।

मिल रहे समर्थन से कांग्रेसजनों में भारी उत्साह-

क्षेत्रवासियों ने बताया कि अनामिका बिष्ट नाम की यह बच्ची को आज जैसे ही सूचना मिली की मनोज तिवारी क्षेत्र के भ्रमण पर आ रहे हैं यह बच्ची उनसे मिलने दौड़ी चली आयी। विदित हो कि कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को जनसम्पर्क के दौरान जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है जिससे कांंग्रेसजनों में काफी उत्साह है।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान यूथ कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वैभव पाण्डेय,राहुल अधिकारी, सुशील साह,पान सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, भुवन सिंह अधिकारी,कुन्दन सिंह बिष्ट,राहुल बिष्ट, कमल कोरंगा आदि उपस्थित रहे।