आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा विधानसभा प्रत्याशी अमित जोशी द्वारा आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के दिशानिर्देशानुसार आप कार्यकर्ताओं के साथ कुवाड़ खोला, नरसिंह बाड़ी,टम्टा मोहल्ला क्षेत्र में हर घर दस्तक के माध्यम से जन सम्पर्क कर आम जन मानस की समस्या को सुन इस बार ईमानदारी पार्टी को चुनने हेतु आह्वान किया।अमित जोशी जी द्वारा के जनसम्पर्क कर उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया गया।
उत्तराखण्ड राज्य गठन के 21 वर्षों के बाद भी उत्तराखण्ड आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व पलायन जैसे मुद्दों पर विफल रहा है
आप नेता ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन के 21 वर्षों के बाद भी उत्तराखण्ड आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व पलायन जैसे मुद्दों पर विफल रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार आम आदमी पार्टी आपने कार्यों को लेकर उत्तराखण्ड की 70 विधानसभाओं में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोहाघाट विधानसभा जो 21 वर्षो में पिछडेपन की मार झेल रही है उसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, बिजली, पानी अन्य सविधाये प्रदान करवाना ही हमारा प्रथम उद्देश्य है।
ये लोग रहे शामिल
जनसम्पर्क में आप कार्यकर्ता अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल,नंदन लाल शाह,प्रकाश कांडपाल,सुधीर कुमार,नवीन आर्य,हरीश बेलवाल शामिल थे।