सुबह की ताज़ा खबरें (5 फरवरी)

◆ विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बताया-सरकार उचित प्रक्रिया के माध्‍यम से उच्‍च न्‍यायपालिका के खाली पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध।

◆ लोकसभा में आज तीसरे दिन राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी रही।

◆ गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी सर्वश्रेष्ठ घोषित की गई, सैन्य बलों में भारतीय नौसेना के मार्चिंग दस्ते को प्रथम स्थान।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हैदराबाद में स्टैचू ऑफ इक्‍वालिटी का अनावरण करेंगे।

◆ बीजिंग में 24वें विंटर ओलिंपिक गेम्स शुरू हो गए।

◆ अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप फाइनल में भारत का सामना इंग्‍लैंड से होगा।

◆ उत्तराखंड के कुमाऊं तथा गढ़वाल के ऊंचाई वाले अधिकतर क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई।

◆ लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से मर्यादा बनाए रखने और अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी करने से बचने का निर्देश दिया।

◆ भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट, पहुंचा 629.75 अरब डॉलर पर।

◆ पुणे में इमारत गिरने से बिहार के 5 मज़दूरों की मौत, सीएम नीतीश ने 2-2 लाख़ के मुआवज़े का किया एलान।

◆ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकत की है। पुतिन आज विंटर ओलंपिक खेलों के उद्घाटन के मौके पर बीजिंग आए हैं। यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर अमेरिका और उसके सहयोगियों की नजर रहेगी।

◆ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के लोगों को 75 फीसदी आरक्षण देने संबंधी कानून पर गुरुवार को रोक लगा दी। इसके बाद राज्य सरकार ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।