उत्तराखंड: कांग्रेज ने दो पूर्व विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में काम करने की शिकायत पर पूर्व विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया है।

दो नेताओं को पार्टी से निकाला-

जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर पूर्व विधायक तसलीम अहमद को पार्टी से निष्कासित किया गया है। वही पिथौरागढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य को निकालने का निर्णय किया गया। जिला व शहर इकाइयों को भी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में सक्रिय पार्टी नेताओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।