11 फरवरी को पीएम मोदी अल्मोड़ा पहुंच यहां की जनता को संबोधित करेंगे । पीएम मोदी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है ।
नखक्षत चित्र को करना चाहते हैं भेंट
वहीँ चित्रकार प्रो० शेखर चन्द्र जोशी आचार्य एवं एकेडेमिक डीन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा ने पीएम मोदी के बचपन का मुखचित्र अपने नाखूनों से कागज पर बनाया है। और इस नखक्षत चित्र को वे मोदी जी को उनके अल्मोड़ा आगमन पर भेंट करना चाह रहे हैं। इस हेतु वे सबंधित से बातचीत करेंगे।
पीएम मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर बनाया गया चित्र
कागज पर निर्मित छोटे आकार का यह चित्र बिना पेन, पेंसिल, ब्रश व रंगों के बखूबी उभारा गया है। जिसमें चित्रकार प्रो० शेखर चन्द्र जोशी बड़े ही पारंगत है। मोदी जी का यह नखक्षत चित्र को चित्रकार शेखर जोशी ने उनके 2021 के जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ बनाया था।