प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के दिनांक 11.02.2022 को प्रस्तावित जनपद अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग आज दिनांक 10.02.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय श्री संजय गुंज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल डॉ0 नीलेश आनंद भरणे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा कार्यक्रम स्थल हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में ली गयी।
सुरक्षा के संबंध में सौंपे दायित्व-

ब्रीफिंग के दौरान मा0 प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में तैनात समस्त राजपत्रित अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों से अवगत कराते हुए कुशल नेतृत्व कर कार्यक्रम को सफल सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये। ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा VVIP की सुरक्षा मापदंडो का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। वी0वी0आई0पी0 मूवमैंट के दौरान मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबन्ध तथा वीआईपी अधिकारियों व जनता के लिए बनाये गये पार्किंग स्थल में ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।
दिए महत्वपूर्ण निर्देश-
भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को मुस्तैद रहने, कोताही न बरतने तथा अपने आस-पास पड़ी प्रत्येक चीज को भलि भॉति चैक करने के निर्देश दिये। ड्यूटी में नियुक्त अधि0/कर्म0 गणों को आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करने व पूरे मनोयोग से ड्यूटी का निष्पादन कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये गये। वी0वी0आई0पी0 कार्यक्रम में आने वाले आमजन को अपने साथ केवल मोबाईल फोन लाने की अनुमति होगी, कैरी बैग / हैण्ड बैग व अन्य सामग्री को प्रतिबन्धित किया गया है।
यह लोग रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में श्री विभोर बहुगुणा (AIG एसपीसीजी), श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी (सेनानायक 31वीं वाहिनी), श्रीमती तृप्ति भट्ट (पुलिस अधीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय), श्री सुखवीर सिंह (सेनानायक आईआरबी प्रथम), श्री रामचन्द्र राजगुरू (सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर) के अतिरिक्त अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधि0/कर्मचारी मौजूद रहे ।