सुबह की ताज़ा खबरें (15 फ़रवरी)

◆ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 62.5% मतदान हुआ।

◆ सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे वाले चीन के 54 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया।

◆ अफगानिस्तान में तालिबान ने चार कार्यकर्ता महिलाओं को रिहा किया।

◆ यूक्रेन ने अपनी सीमा पर तनाव बढ़ने के मद्देनज़र रूस और यूरोपीय सुरक्षा समूह के प्रमुख सदस्‍यों देशों की बैठक बुलायी।

◆ कोयला उत्‍पादन में पिछले महीने से 6.13 प्रतिशत की बढोतरी।

◆ भारत ने एफआईएच प्रो लीग में दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से हराकर वर्ष की अपनी तीसरी जीत हासिल की।

◆ विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों से फरवरी में अब तक लगभग 15 हजार करोड़ रूपये निकाले।

◆ ब्रिटेन में बर्मिंगम की ऐस्टन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह शोध किया है। उन्होंने पाया कि कार के भीतर एक औसत घरेलू शौचालय से भी ज्यादा कीटाणु हो सकते हैं।

◆ अमेरिका-कनाडा के बीच हो रहे वैक्सीन बाध्यता विरोधी प्रदर्शनों ने गाड़ी बनाने वाली कंपनियों पर बुरा असर डाला है। कई अमेरिकी कंपनियों को जरूरी उपकरणों की सप्लाई ना हो पाने के चलते उत्पादन पर भारी असर पड़ा।

◆ लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा।

◆ टाटा संस ने इल्कर आयची को बनाया एयर इंडिया का नया सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर।

◆ जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पुंछ जिले के मेंढर इलाके में एक एके -47 राइफल, दो पिस्तौल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।