गरुड़: डंगोली पुलिस चौकी के अंतर्गत एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।
तीन-चार दिन से घर से गायब थे बुजुर्ग
बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि वज्यूला निवासी 69 साल के हीरा सिंह पुत्र धरम सिंह तीन-चार दिन से घर से गायब थे। शुक्रवार की सायं गांव का एक ग्रामीण बकरी चराने जंगल गया था। उसने एक पेड़ पर शव लटकता देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डंगोली चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसकी शिनाख्त हीरा सिंह के रूप में की।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पंचायत भर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।