नैनीताल: नैनीताल में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट

नैनीताल में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया, कि नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान दोनों गुटों के छात्र चोटिल भी हुए। प्रकरण में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

दो गुटों में हुई हाथापाई व मारपीट:

जानकारी के अनुसार नैनीताल के एक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान मामला बढ़ा तो छात्र, गुटों में परिवर्तित हो गए। जिसके बाद दोनों गुटों में हाथापाई और जमकर मारपीट हुई। हालांकि स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। लेकिन इस बीच हुई झड़प में कुछ छात्र चोटिल भी हो गए।

मल्लीताल कोतवाली में छात्र द्वारा दी गई तहरीर:

जिसके बाद नैनीताल निवासी छात्र जगदीश प्रसाद की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है, कि उन्हें उन्हीं की कक्षा के कुछ छात्रों ने फोन कर बुलाया जिसके बाद उनके साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान वह चोटिल भी हुए।

उचित कार्रवाई किए जाने की मांग:

छात्रों ने प्रकरण में जांच के बाद उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर छात्रों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है।