पिथौरागढ: पुलिस ने शांति भंग करने पर पांच लोगों को किया गिरफ्तार


पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां डीडीहाट में शांति भंग करने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

की कार्यवाही-

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज  शिवरात्रि मेले के दौरान कुछ लोगों के शराब पीकर हुड़दंग करने की पुलिस को जानकारी मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शराब पीकर अराजकता फैलाने पर जौरासी निवासी हरीश सिंह, रोहित सिंह, त्रिलोक सिंह, मनोज सिंह व देवेन्द्र सिंह के तहत भादवि की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

यह लोग रहें शामिल-

टीम में कांस्टेबल ललित ढैला, चंदन सिंह, होमगार्ड हरी राम शामिल रहे।