पिथौरागढ़: AHTU पिथौरागढ़ द्वारा भिक्षा मांग रहे बच्चों व उनके परिजनों की काउन्सलिंग कर उन्हें भिक्षा न मांगने व शिक्षा की ओर अग्रसर होने हेतु किया गया जागरुक

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर   सिंह के निर्देशन में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़ (AHTU) व जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भिक्षावृत्ति पर पूर्ण रुप से रोकथाम लगाने हेतु विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम चलाते हुए आम जनमानस को भिक्षावृत्ति रोकने हेतु जागरुक किया जा रहा  है ।

बाल मित्र थाना पिथौरागढ़ में काउन्सलिंग की गयी

इसी क्रम में दिनांक 01.03.2022 को प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़, उ0नि0 मीनू गौतम व टीम द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत महाशिवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों में भिक्षा मांग रहे बच्चों को संरक्षण में लेते हुए उनके अभिभावकों की बाल मित्र थाना पिथौरागढ़ में काउन्सलिंग की गयी तथा उन्हें भिक्षावृत्ति के दुष्परिणामों एवं इससे समाज में पड़ने वाले कुप्रभावों के बारे में बताया गया साथ ही भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर होने एवं उनके परिजनों को स्वयं के रोजगार के अवसर ढूंढने हेतु जागरुक किया गया।