◆ आज सुबह सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लग गई। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा ने आग में आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक आग कार्यालय में लगे एसी में लगी। इसका कारण शर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
◆ उत्तरकाशी के जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिले में आगामी 10 मार्च को प्रस्तावित मतगणना कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसी क्रम में मतगणना कार्मिकों का रेण्डमाईजेशन किया गया।
◆ चंपावत: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के कार्यों की समीक्षा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की मानकों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट का निस्तारण किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा की डोर टू डोर कूड़ा उठान के कार्यक्रम को 100 प्रतिशत किया जाए।
◆ नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एम.बी.पी.जी कॉलेज में मतगणना के लिए किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि मतगणना कार्य के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्था की जानी है, उन्हें समय पर पूरा किया जाना सुनिश्चित करें।
◆ डीएलएड और टीईटी की शैक्षिक योग्यता पूरी कर चुके 306 शिक्षामित्रों को परमानेंट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सरकार की हरी झंडी के बाद शिक्षा विभाग हाईकोर्ट के आदेश पर सशर्त नियुक्त किए गए शिक्षा मित्रों को चिह्निकरण कर कर रहा है।
◆ प्रदेशभर के 95 ब्लाक रिसोर्स पर्सन (बीआरसी) कार्यालय को शिक्षा निदेशालय से वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक बीआरसी कार्यालय टैब से लैस होंगे। शिक्षा महानिदेशालय की इस कवायद के पीछे मकसद शिक्षा को आधुनिक तकनीकी से जोड़कर इसका लाभ छात्रों को पहुंचाना है।
◆ रुद्रप्रयाग: चिरबटिया लुठियाग गांव में मिट्टी लेने गई तीन महिलाओं की खदान का ऊपरी हिस्सा टूटने से उसमें दब गईं। डीडीआरएफ व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबे शवों को निकाला।
◆ देहरादून: सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में गुरुवार को एक छात्रा को गोली मार दी। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
◆ लू वित्तीय वर्ष में उत्तराखंड ने राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रहण में 38 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है।
◆ चारधाम यात्रा 2022 में इस बार धामों में रवाना होने से पहले व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ ही ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।