अल्मोड़ा: अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग द्वारा रोल ऑफ लिटरेचर इन ब्रेकिंग बायस विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग एवं रूम टू रीड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में   दृश्यकला संकाय के सभागार में रोल ऑफ लिटरेचर इन ब्रेकिंग बायस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया

कार्यक्रम में अतिथि रूप में पर्यावरणविद पद्मश्री बसंती देवी, रोहित गुप्ता (प्रोग्राम अफसर, रूम टू रीड इंडिया), कार्यक्रम वक्ता प्रो. एस. ए. हामिद (सेवानिवृत्त आचार्य), प्रो. निर्मला पंत (विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग), निशा जोशी ( सीनियर प्रोग्राम अफसर, जेंडर इक्वलिटी एंड गर्ल्स एजुकेशन प्रोग्राम, रूम टू रीड इंडिया), आयोजक सदस्य रूप में प्रो अरविंद सिंह अधिकारी, कार्यशाला संयोजिका डॉ. शैली, डॉ प्रज्ञा वर्मा आदि अतिथियों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत का गायन कर अंग्रेजी विभाग ने  अतिथियों को सम्मानित किया।
कार्यशाला में प्रो. निर्मला पंत (विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी) ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत की।

संघर्षों की गाथा को प्रस्तुत किया

मुख्य अतिथि रूप में पर्यावरणविद पद्मश्री  बसंती देवी ने लैंगिक समानता, पर्यावरण, कोसी बचाओ अभियान, नारी उत्थान, नशा मुक्ति आदि सामाजिक विषयों पर अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को जिम्मेदारी के साथ सामाजिक विषयों पर चिंतन मनन कर प्रयास जारी रखने चाहिए। उन्होंने अपने संघर्षों की गाथा को प्रस्तुत किया।
वक्ता रूप में  प्रो. एस. ए. हामिद (सेवानिवृत्त आचार्य) ने विश्व साहित्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लिंगभेद, वर्णभेद आदि को सोधारण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि  साहित्य में जेंडर को लेकर अब बातें निरन्तर हो रही हैं।

नारी सशक्तिकरण पर बात रखी

रोहित गुप्ता (प्रोग्राम अफसर, रूम टू रीड इंडिया) ने  अपने संस्थान की गतिविधियों और निशा जोशी (सीनियर प्रोग्राम अफसर, जेंडर इक्वलिटी एंड गर्ल्स एजुकेशन प्रोग्राम, रूम टू रीड इंडिया)  ने नारी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर बात रखी।
कार्यशाला में शैक्षिक अधिष्ठाता प्रो शेखर चन्द्र जोशी, प्रो विद्याधर सिंह नेगी ने संबोधित किया।

अतिथियों का आभार जताया

आयोजक सदस्य के रूप में विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अरविंद सिंह अधिकारी ने सभी अतिथियों,संगीत, दृश्यकला संकाय, अंग्रेजी विभाग के साथ सभी अतिथियों का आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रज्ञा वर्मा एवं वर्कशॉप की संयोजिका डॉ.शैली ने संयुक्त रूप से  किया।

कुलपति प्रो भंडारी ने विवि की तरफ से बसंती देवी का किया सम्मान

एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने पद्मश्री बसंती देवी को समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने, पर्यावरण संरक्षण, नारी उत्थान को लेकर कार्य करने के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की तरफ से शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि पद्मश्री बसंती देवी जी हमारे  विश्वविद्यालय में आईं और उन्होंने हमारे विश्वविद्यालय परिवार को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कार्यशाला की सफलता के लिए अंग्रेजी विभाग को अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में उपस्थित हुए

कार्यक्रम में डॉ ज्योति किरण, डॉ आस्था नेगी, श्री जुनैद खान, शिल्पी सती आदि ने सहयोग दिया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह, प्रो सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला संकाय), डॉ सबीहा नाज, प्रो शालिमा तबस्सुम, डॉ वंदना जोशी,  डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ पुष्पा वर्मा,  कौशल कुमार, चंदन आर्या, डॉ मौर्या, डॉ योगेश मैनाली आदि शामिल हुए।