यूपी की रहने वाली महिला ने पक्की नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। घटना डेढ़ वर्ष पहले की बतायी है।
सिडकुल की कंपनी में करती थी काम
महिला के अनुसार सिडकुल सितारगंज में कम्पनी में मेहनत मजदूरी करती थी। 13 अगस्त 2020 को उसकी पहचान सुखवीर यादव निवासी कुन्दना निगोही कुन्दना शाहंजहापुर के साथ हुई। वह खुद को कम्पनी का एचआर हैड बताता था। उसने स्थायी तैनाती करने का आश्वासन दिये। नौकरी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में दो अन्य लोगों के साथ जबरन दुष्कर्म किया। तथा वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
मुकदमा दर्ज
महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुखवीर सिंह, विक्की गुप्ता व एक अन्य के खिलाफ धारा 313 और 376डी की धाराओं में मुकदमा कायम किया है।