उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
जाने पूरा मामला-
जानकारी के अनुसार पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत इंटर कॉलेज में बीते 1 मार्च को कक्षा 11 व 12 का सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया था। यह शिविर विद्यालय में संचालित किया जा रहा था। शिविर के चार दिन बीत जाने के बाद विद्यालय के एक सीनियर शिक्षक 4 मार्च को रात नौ बजे छात्राओं के कमरे में घुसे और नशे की हालत छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह हिम्मत दिखाकर छात्राओं ने शिक्षक को बाहर भगा दिया। वही अगले दिन छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की। साथ ही इन छात्राओं के अभिभावकों ने 12 मार्च को राजस्व पुलिस में तहरीर दी । इस मामले में परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।