उत्तराखंड: हमारी प्राचीन वैदिक संस्कृति तथा मातृभाषा का प्रचार प्रसार होना चाहिए- वेंकैया नायडू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हरिद्वार पंहुचे। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रही।

संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन-

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय आए और उन्होंने नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने आज एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण भी किया। 

कही यह बात-

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि हमारी प्राचीन वैदिक संस्कृति तथा मातृभाषा का प्रचार प्रसार होना चाहिए और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और जड़ों से विमुख नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज में मातृभाषा का प्रयोग होना चाहिए। इसके अलावा उपराष्ट्रपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए अधिक जोर दिया गया है जबकि आजादी के बाद से भारत में लागू शिक्षा पद्धति पर मैकाले की शिक्षा का ही प्रभुत्व दिखाई देता है।