उत्तराखंड: प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायको ने ली शपथ

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई।

विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली-

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों ने इसके बाद विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।